भारी बारिश के कारण तमिलनाडु में अब तक 14 लोगों की मौत: राजस्व विभाग
तमिलनाडु राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव कुमार जयंत ने बताया है कि राज्य में अब तक भारी बारिश के कारण 14 लोगों की मौत हो चुकी है। ट्रैफिक पुलिस ने चेन्नई में कम-से-कम 7 सड़कों और 11 सब-वे को बंद कर दिया है। आईएमडी ने कई इलाकों में बेहद भारी बारिश के अनुमान के मद्देनज़र रेड अलर्ट जारी किया है।