भारी बारिश के चलते गोदाम में पानी भरने से दिल्ली सीएम केजरीवाल की आपातकालीन किटें हुईं नष्ट
दिल्ली में भारी बारिश के चलते जंगपुरा इलाके के एक सरकारी गोदाम में पानी भर जाने से वहां रखी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आपातकालीन राहत किटें नष्ट हो गई हैं। बकौल रिपोर्ट्स, इन किटों को आपातकाल के दौरान स्थानीय लोगों में वितरित किया जाना था। घटना के एक वीडियो में मज़दूरों को गोदाम से किट निकालते देखा जा सकता है।