भारी बारिश के बाद हैदराबाद में लगा कई किलोमीटर का ट्रैफिक जाम, फंसे हज़ारों वाहन
हैदराबाद (तेलंगाना) में भारी बारिश के बाद लगे कई किलोमीटर के ट्रैफिक जाम में फंसे हज़ारों वाहनों की तस्वीरें व वीडियो सामने आए हैं। कुछ इलाकों में बारिश के साथ ओले भी गिरे थे। एक 'X' यूज़र ने ट्रैफिक जाम के वीडियो पर कमेंट किया, "यह कोई राजनीतिक रोड शो नहीं है बल्कि ट्रैफिक जाम है।"