भारी बारिश के बीच 8 राज्यों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी
भारी बारिश के बीच मौसम विभाग ने गुरुवार को उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और मेघालय के लिए रेड अलर्ट जारी किया और इन इलाकों में स्थानीय स्तर पर बाढ़ और भूस्खलन की आशंका जताई है। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर बाढ़ की चेतावनी के साथ उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और असम के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।