भारी बारिश के बीच केंद्र द्वारा जारी ₹7,500 करोड़ के फंड में से किस राज्य को मिली कितनी राशि?
वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग ने भारी बारिश के बीच बुधवार को राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष के लिए 22 राज्यों को कुल ₹7,532 करोड़ की राशि जारी की। केंद्र द्वारा जारी सूची के अनुसार, महाराष्ट्र को सर्वाधिक ₹1,420.80 करोड़ आवंटित किए गए। इसके बाद यूपी (₹812 करोड़), ओडिशा (₹707.60 करोड़) बिहार (₹624.40 करोड़) और गुजरात (₹584 करोड़) का स्थान है।