भारी बारिश के बीच तमिलनाडु में 5 लोगों की हुई मौत, सैकड़ों झोपड़ियां व घर क्षतिग्रस्त
तमिलनाडु के आपदा प्रबंधन मंत्री के.के.एस.एस.आर. रामचंद्रन ने मंगलवार को बताया कि राज्य में भारी बारिश के बीच 5 लोगों की मौत हो गई जबकि सैकड़ों झोपड़ियां और घर क्षतिग्रस्त हो गए। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों में तमिलनाडु में औसतन 16.84 मिलीमीटर बारिश हुई है। गौरतलब है कि सेना और एनडीआरएफ के जवान बचाव कार्य में जुटे हैं।