भारी बारिश के बीच पंजाब में चंद सेकेंड में भरभराकर गिर गया दो मंज़िला मकान
पंजाब के मोहाली ज़िले में भारी बारिश के बीच एक दो मंज़िला मकान कुछ ही सेकेंड में भरभराकर गिर गया जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, खरड़ के पंचवटी एन्क्लेव में यह मकान स्थित था। एक ट्विटर यूज़र ने वीडियो पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए लिखा, "उम्मीद है कि घर के निवासी सुरक्षित होंगे।"