भारी बारिश को लेकर आईएमडी ने केरल के 7 ज़िलों में बुधवार के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने भारी बारिश को लेकर केरल के 7 ज़िलों में बुधवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन ज़िलों में त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड शामिल हैं। वहीं, आईएमडी ने इससे पहले विभिन्न ज़िलों के लिए पिछले कुछ दिनों में जारी किया गया रेड अलर्ट वापस ले लिया है।