भारी बारिश को लेकर आज के लिए 5 राज्यों व 1 केंद्र शासित प्रदेश में अलर्ट जारी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार के लिए 5 राज्यों व 1 केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) के कुछ हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है जहां भारी से बहुत भारी वर्षा (115.6 मिलीमीटर से 204.4 मिलीमीटर) हो सकती है। ये राज्य व यूटी मध्य प्रदेश, अंडमान व निकोबार द्वीप समूह, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और सिक्किम हैं।

Load More