भारी बारिश से हुए नुकसान को लेकर गृह मंत्री शाह ने पंजाब व हिमाचल के सीएम से की बात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारी बारिश से हुए नुकसान को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से रविवार को बात की। उन्होंने दोनों राज्यों को हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया है। गौरतलब है कि भारी बारिश के चलते हिमाचल में ब्यास नदी पर बना ऐतिहासिक पुल बह गया।

Load More