भावनाओं को ठेस पहुंचाने का अधिकार किसी को नहीं: 'आदिपुरुष' विवाद पर अनुराग ठाकुर
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने 'आदिपुरुष' के डायलॉग्स को लेकर चल रहे विवाद पर कहा है, "भावनाओं को आहत करने का अधिकार किसी को नहीं है।" उन्होंने कहा, "फिल्म निर्माताओं ने संवाद बदलने की बात कही है।" वहीं, निर्माताओं ने दावा किया है कि फिल्म ने रिलीज़ के 3 दिनों के अंदर दुनियाभर में ₹340 करोड़ कमा लिए हैं।