भाविश अग्रवाल के भाई अंकुश ने ओला के राइड-हेलिंग बिज़नेस में की वापसी
ओला कैब्स के फाउंडर भाविश अग्रवाल के भाई अंकुश अग्रवाल ने ओला फाइनेंशियल सर्विसेज़ के सीईओ के तौर पर ओला के राइड-हेलिंग बिज़नेस में वापसी की है। अंकुश इससे पहले इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के चीफ बिज़नेस ऑफिसर थे। अंकुश के लेंडिंग स्टार्टअप अवेल फाइनेंस का 2022 में ओला की पैरेंट कंपनी एएनआई टेक्नोलॉजीज़ ने अधिग्रहण किया था।