भाषण के दौरान फोन पर बात कर रहे कलेक्टर को राजस्थान के मंत्री ने कार्यक्रम से किया बाहर
राजस्थान के मंत्री रमेश मीणा ने बीकानेर के एक कार्यक्रम में अपने भाषण के दौरान फोन पर बात करने को लेकर कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल को डांटते हुए हॉल से बाहर कर दिया जिसका वीडियो सामने आया है। मंत्री ने कहा, "हम सरकार की योजनाओं पर बात कर रहे हैं। बात को सुन नहीं रहे...आप यहां से जाइए।"