भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आज़ाद ने खुद पर हुए हालिया हमले की सीबीआई जांच की मांग की
भीम आर्मी चीफ व आज़ाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आज़ाद ने खुद पर हुए हालिया हमले की ज्यूडिशियल व सीबीआई जांच की मांग की है। आज़ाद ने कहा, "हमला एक साज़िश है इसके पीछे कई बड़े लोग व अधिकारी शामिल हो सकते हैं।"
गौरतलब है, सहारनपुर में पिछले बुधवार (28 जून) को आज़ाद पर जानलेवा हमला हुआ था।