भीमा कोरेगांव हिंसा के आरोपी गौतम नवलखा हुए जेल से रिहा, 1 महीने तक घर में होंगे नज़रबंद
भीमा कोरेगांव हिंसा मामले के आरोपी ऐक्टिविस्ट गौतम नवलखा को शनिवार को मुंबई की जेल से रिहा कर दिया गया। नवलखा को नवी मुंबई की एक बिल्डिंग में ले जाया गया है जहां उन्हें 1-महीने के लिए घर में नज़रबंद किया जाएगा। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने 10 नवंबर को नवलखा को घर में नज़रबंद करने अनुमति दी थी।