भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में एससी ने मेडिकल आधार पर वरवर राव को दी नियमित ज़मानत
भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में आरोपी वरवर राव को सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को मेडिकल आधार पर नियमित ज़मानत दे दी। दरअसल, इससे पहले सुप्रीम कोर्ट दो बार उनकी अंतरिम ज़मानत को बढ़ा चुका था। सुप्रीम कोर्ट ने राव की उम्र, मेडिकल कन्डीशन और उनकी ढाई साल की हिरासत की अवधि को ध्यान में रखते हुए फैसला सुनाया।