भीलवाड़ा की महिला के गैंगरेप के खंडन वाला ट्वीट पुलिस ने किया डिलीट; अब कहा- गैंगरेप हुआ था

भीलवाड़ा (राजस्थान) में एक महिला के गैंगरेप का खंडन करने वाला ट्वीट पुलिस ने डिलीट कर दिया है। पुलिस ने अब ट्वीट किया कि पीड़िता से गैंगरेप की पुष्टि हुई है और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बकौल पुलिस, परिचित लोगों द्वारा ज़बरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए जाने पर महिला निर्वस्त्र अवस्था में घटनास्थल से भागी थी।

Load More