भीलवाड़ा गैंगरेप की पीड़िता के परिवार से मिले पायलट, कहा- पॉक्सो के तहत होगी कार्रवाई
भीलवाड़ा (राजस्थान) में 14-वर्षीय लड़की के गैंगरेप व हत्या के बाद कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने पीड़िता के परिवार से मुलाकात की है। इस दौरान पायलट ने कहा, "मुझे प्रशासन ने बताया है कि (मामले में) पॉक्सो ऐक्ट लगाकर सख्त-से-सख्त कार्रवाई की जाएगी।" गौरतलब है कि आरोपियों ने हत्या के बाद लड़की के शव को भट्टी में जला दिया था।