भीलवाड़ा में मतदान के लिए लाइन में खड़े बुज़ुर्ग की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद हुई मौत

लोकसभा चुनाव-2024 के दूसरे चरण में शुक्रवार को राजस्थान की 13-सीटों पर हो रहे मतदान के बीच भीलवाड़ा के एक पोलिंग बूथ पर मतदान के लिए लाइन में खड़े एक 80-वर्षीय बुज़ुर्ग की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। वहां मौजूद एक शख्स के अनुसार, बुज़ुर्ग चक्कर खाकर गिर गए थे जिसके बाद उन्हें अस्पताल भेजा गया था।

Load More