भीषण गर्मी के बीच छत्तीसगढ़ में छत पर रखे फ्रिज के कंप्रेसर में हुआ धमाका
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भीषण गर्मी के बीच छत पर रखे एक फ्रिज के कंप्रेसर में मंगलवार को धमाका हो गया। पुलिस ने बताया कि फ्रिज के कंप्रेसर में धमाका होने से वहां आसपास रखे भूसे समेत अन्य सामान में आग लग गई। 'न्यूज़ 24 हिंदी' के मुताबिक, इस घटना में घर के लोगों की जान बाल-बाल बच गई।