भीषण गर्मी के बीच दिल्ली में 100-200% बढ़े सब्ज़ियों के दाम
एबीपी न्यूज़ के मुताबिक, दिल्ली में सब्ज़ियों की कीमतें बीते एक महीने में 100-200% बढ़ी हैं। एक सब्ज़ी विक्रेता ने बताया कि आलू ₹70-₹80/5 किलो से बढ़कर ₹150-₹160/5 किलो जबकि प्याज़ ₹70-₹80/5 किलो से बढ़कर ₹170-₹180/5 किलो हो गया है। टमाटर ₹12/किलो से ₹20/किलो, घीया (लौकी) ₹20/किलो से ₹60/किलो और धनिया ₹20-₹30/किलो की जगह ₹100-₹400/किलो हो गया है।