भीषण टर्बुलेंस में फंसी स्पाइसजेट की फ्लाइट का वीडियो आया सामने

लैंडिंग के दौरान रविवार को भीषण टर्बुलेंस में फंसी स्पाइसजेट की मुंबई-दुर्गापुर फ्लाइट का वीडियो सामने आया है। वीडियो में कई कप, बोतलें, पैकेज विमान के फर्श पर बिखरे हुए दिख रहे हैं। हालांकि, स्पाइसजेट विमान की लैंडिंग सुरक्षित हो गई थी लेकिन कई यात्री केबिन लगेज उनके ऊपर गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

Load More