भीषण ठंड के बीच भारत जोड़ो यात्रा में राहुल के साथ शामिल हुआ 'आज़ाद' के वेश में बच्चा
भीषण ठंड के बीच भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ शुक्रवार को स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आज़ाद के वेश में 5 वर्षीय बच्चा शामिल हुआ। भारतीय यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने ट्विटर पर बच्चे की तस्वीर भी शेयर की। तस्वीर की कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने आलोचना की और एक ने लिखा, "यह अमानवीय है।"