भीषण रेतीले तूफान से ढका मिस्र का काहिरा शहर, सामने आया वीडियो
मिस्र की राजधानी काहिरा में गुरुवार को तेज़ हवाएं चलने के साथ भीषण रेतीला तूफान आया और आसमान संतरी रंग का दिखने लगा। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियोज़ में रेतीले तूफान से पूरा शहर ढका दिख रहा है। स्वेज़ नहर के ऊपर भी रेतीला तूफान दिखने के बाद प्रशासन ने 2 बंदरगाहों को बंद कर दिया था।