भीषण विस्फोट में पाकिस्तान के क्वेटा में डीएसपी रैंक के अधिकारी समेत 3 लोगों की मौत
पाकिस्तानी मीडिया डॉन के अनुसार, क्वेटा के फातिमा जिन्ना रोड पर बुधवार को हुए भीषण विस्फोट में डीएसपी रैंक के एक पुलिस अधिकारी सहित 3 लोग मारे गए। डीआईजी फिदा हुसैन ने बताया कि घटना शाम 7 बजे पुलिस वैन के करीब हुई। उन्होंने कहा कि विस्फोट में करीब 24 लोग घायल हुए हैं जिनमें पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।