भीड़ ने मेरी शर्ट फाड़कर देखा कि मैं लड़की हूं या लड़का: असम में नेपाल की महिला पर्यटक
नेपाल की एक पर्यटक का आरोप है कि वह लड़कों की तरह कपड़े पहनती है इसलिए असम में भीड़ ने उसके साथ बदसलूकी की। उसने एक वीडियो में कहा, "भीड़ ने मेरी शर्ट फाड़कर देखा कि मैं लड़की हूं या लड़का...उन्होंने मेरे सिर पर मारा।" बकौल महिला, जब वह एफआईआर कराने गई तो सभी पुलिसवाले उस पर हंसने लगे।