भुखमरी की हालत में यूएस में मिली महिला को भारतीय कॉन्सुलेट ने भारत पहुंचाने की पेशकश की
शिकागो (अमेरिका) स्थित भारतीय कॉन्सुलेट ने शनिवार को बताया कि उन्होंने हैदराबाद की उस महिला को इलाज और यात्रा की मदद ऑफर की है जो भुखमरी की हालत में मिली थी। कॉन्सुलेट ने कहा, "वह फिट हैं और उन्होंने भारत में अपनी मां से बात की है। उन्होंने अभी भारत लौटने के लिए...मदद के प्रस्ताव का जवाब नहीं दिया है।"