भुवनेश्वर जा रहे विस्तारा के विमान के लिए उड़ान के बीच घोषित हुई फुल इमरजेंसी, दिल्ली लौटा विमान
दिल्ली से भुवनेश्वर जा रही विस्तारा की यूके 781 फ्लाइट का हाइड्रोलिक सिस्टम फेल होने के कारण सोमवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर इसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। डीजीसीए ने कहा कि हाइड्रोलिक सिस्टम फेल होने के बाद विमान के लिए फुल इमरजेंसी घोषित की गई थी। बकौल रिपोर्ट, विमान में करीब 140 यात्री सवार थे।