भुवनेश्वर से पुणे जा रही एयर एशिया की फ्लाइट की पक्षी के टकराने पर की गई इमरजेंसी लैंडिंग
भुवनेश्वर से पुणे जा रही एयर एशिया की फ्लाइट की पक्षी के टकराने के बाद भुवनेश्वर में ही इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई है। एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक, सभी यात्री सुरक्षित हैं। एयर एशिया ने कहा, "हम यात्रियों का ध्यान रख रहे हैं और अन्य निर्धारित फ्लाइट्स कम से कम प्रभावित हों, इसके लिए कदम उठा रहे हैं।"