भूकंप की अधिकतर विनाशकारी घटनाएं रात में होती हैं: एनसीएस के डायरेक्टर
नेपाल में शुक्रवार रात 6.4-तीव्रता का भूकंप आने के बाद नैशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के निदेशक डॉ. ओपी मिश्रा ने कहा है, "भूकंप की अधिकतर विनाशकारी घटनाएं रात में होती हैं।" उन्होंने कहा, "लोगों की मौत भूकंप से नहीं बल्कि प्रभावित क्षेत्रों की संरचना से होती है।" नेपाल के भूकंप में अब तक 157 लोगों की मौत हुई है।