भूकंप के बाद मलबे से जीवित निकाला गया सीरिया का पूरा परिवार, सामने आया वीडियो

सीरिया में सोमवार को भूकंप आने के बाद इदलिब शहर में मलबे में दबे एक परिवार के बच्चों समेत सभी लोगों को मंगलवार को जीवित निकाला गया। सीरिया सिविल डिफेंस 'वाइट हेलमेट' ने परिवार को निकाले जाने के बाद खुशी से चिल्लाते लोगों का वीडियो शेयर कर इसे 'चमत्कार' बताया। सीरिया में भूकंप से 2,950 लोगों की मौत हुई है।

Load More