रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को ट्वीट किया, "भूकंप को पहले डिटेक्ट करने के लिए भारत की बुलेट ट्रेन में 28 सीस्मोमीटर लगाए जाएंगे।" 24 जनवरी को उन्होंने बुलेट ट्रेन परियोजना की प्रोग्रेस रिपोर्ट शेयर की थी। उन्होंने बताया कि 274.12 किलोमीटर के हिस्से में पिलर निर्माण व 127.72 किलोमीटर में गर्डर रखे जाने का काम पूरा हुआ है।