भूकंप प्रभावित तुर्किये में 278 घंटे बाद मलबे से ज़िंदा निकाला गया शख्स, सामने आया वीडियो
तुर्किये में 6 फरवरी को आए भीषण भूकंप के कारण मलबे के नीचे दबे एक शख्स को करीब 278 घंटे बाद ज़िंदा निकाला गया है। शख्स के बचाव अभियान का वीडियो भी सामने आया है जिसमें बचावकर्मी उसे स्ट्रेचर पर रखकर वापस लाते दिख रहे हैं। तुर्किये और सीरिया में भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा 46,000+ हो गया है।