भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्येल वांगचुक 3 दिवसीय यात्रा पर 3 अप्रैल को पहुंचेंगे भारत
विदेश मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के निमंत्रण पर भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्येल वांगचुक 3-दिवसीय यात्रा पर सोमवार को दिल्ली पहुंचेंगे। इस दौरान वह राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों को विस्तार देने समेत आर्थिक विकास को लेकर चर्चा करेंगे। वांगचुक के साथ भूटान के विदेश मंत्री तांडी दोरजी भी भारत आएंगे।