भूटान में पूर्व पीएम शेरिंग तोबगे की पार्टी ने दो-तिहाई सीटों के साथ जीता आम चुनाव
भूटान के पूर्व प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे की पार्टी 'पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी' (पीडीपी) ने करीब दो-तिहाई सीटों के साथ देश में 2024 का आम चुनाव जीता लिया है। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, तोबगे की पार्टी को 30 सीटों पर जीत मिली जबकि भूटान टेंड्रल पार्टी (बीटीपी) ने 17 सीटों पर कब्ज़ा कर लिया है।