भूटान व नेपाल के पीएम और श्रीलंका के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को दी जीत की बधाई
भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' व श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने लोकसभा चुनाव 2024 में जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व एनडीए को बधाई दी है। शेरिंग ने कहा, "मैं दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।"