'भूत पुलिस' के दौरान मेरा कॉन्फिडेंस बहुत कम था, एक सैनिक के शब्दों ने हिम्मत दी: अर्जुन
ऐक्टर अर्जुन कपूर ने बताया कि 'भूत पुलिस' करने के दौरान उनका कॉन्फिडेंस बहुत कम था व शूटिंग के लिए डलहौज़ी पहुंचने पर एक सैनिक ने कहा था कि उसने 'गुंडे' देखी है। बकौल अर्जुन, "(सैनिक) के शब्दों ने...फिल्म करने की हिम्मत दी।" उन्होंने कहा, "यह मेरी सबसे बड़ी जीत है कि...डलहौज़ी में एक आर्मी ऑफिसर को...मेरा काम पसंद है।"