'भूल भुलैया 2' की सफलता पर प्रोड्यूसर ने कहा था- तू 25 दिन में पैसा डबल कर देता है: कार्तिक
ऐक्टर कार्तिक आर्यन ने बताया है कि 'भूल भुलैया 2' की सफलता के बाद प्रोड्यूसर ने उनसे कहा था कि वह ऐसे ऐक्टर हैं जो 25 दिन में उनके पैसे डबल कर देते हैं। उन्होंने कहा, "मैं वाकई बहुत खुश हूं...आखिरकार...यह एक बिज़नेस है।" मई में रिलीज़ हुई 'भूल भुलैया 2' अब तक ₹230 करोड़ से अधिक कमा चुकी है।