भूस्खलन के कारण कर्नाटक में 3 लोगों की हुई मौत, कई ज़िलों में आज स्कूल व कॉलेज रहेंगे बंद
दक्षिण कन्नड़ (कर्नाटक) ज़िले में बुधवार रात भूस्खलन के कारण 3 लोगों की मौत हो गई जबकि एक घायल को अस्पताल में भर्ती किया गया। ज़िला उपायुक्त के.वी. राजेंद्र के अनुसार, मलबे से 3-लोग बचाए गए। वहीं, भारी बारिश की चेतावनी के बीच कई ज़िलों के उपायुक्तों ने गुरुवार के लिए आंगनवाड़ी, स्कूल व कॉलेज में छुट्टी की घोषणा की।