भूस्खलन के बाद हिमाचल प्रदेश में दरका चंडीगढ़-शिमला हाइवे का 40 मीटर हिस्सा
हिमाचल प्रदेश में सोलन में भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन के कारण चंडीगढ़-शिमला हाइवे का 40 मीटर लंबा हिस्सा दरक गया है। सड़क के दरकने के कारण यातायात बाधित होने के बाद सैकड़ों लोग हाइवे पर फंस गए हैं। भूस्खलन की घटना के बाद राज्य में परिवहन व्यवस्था और सामानों की आवाजाही भी बाधित हो गई है।