भूस्खलन व धंसाव क्षेत्र घोषित किया गया उत्तराखंड का जोशीमठ
उत्तराखंड में गढ़वाल के आयुक्त सुशील कुमार ने कहा है कि जोशीमठ शहर को भूस्खलन-धंसाव क्षेत्र घोषित कर दिया गया है। बकौल आयुक्त, वहां रहने वाले 60 से अधिक परिवारों को अस्थाई राहत केंद्रों में ले जाया गया है जबकि 90 और परिवारों को निकाला जाना है। उन्होंने बताया कि जोशीमठ में 610 घरों में बड़ी दरारें आ गई हैं।