भेड़िए झुंड में शिकार करते हैं: पटना में विपक्षी दलों की बैठक को लेकर स्मृति ईरानी
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पटना में विपक्षी दलों की बैठक को लेकर एक कार्यक्रम में कहा है, "भेड़िए जब शिकार करने निकलते हैं तो झुंड बनाकर निकलते हैं।" उन्होंने कहा, "निशाने पर (प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदी नहीं, बल्कि भारत की तिजोरी है।" गौरतलब है, 23 जून को हुई इस बैठक में कांग्रेस, टीएमसी सहित 15 विपक्षी दल शामिल हुए थे।