भेष बदलकर मेले में आम लोगों के बीच घूमते दिखे हरियाणा के सीएम, सामने आया वीडियो
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर बीते दिनों भेष बदलकर पंचकूला में आयोजित एक स्थानीय मेले में घूमते नज़र आए जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में मुख्यमंत्री खाकी पैंट-शर्ट में मास्क व कैप पहने और सफेद कपड़े से मुंह ढककर आम लोगों के बीच घूमते दिखे। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ कोई सिक्योरिटी नज़र नहीं आई।