भोगले ने शेयर किया भारत की विश्व कप जीत की संभावना पर उनका लिखा हुआ 40 साल पुराना लेख
कमेंटेटर हर्षा भोगले ने 1983 विश्व कप में भारत के जीतने की संभावना को लेकर उनके द्वारा लिखे गए 40 साल पुराने न्यूज़ आर्टिकल की तस्वीर शेयर की है। उन्होंने कैप्शन लिखा, "करीब 22 साल के युवक का मानना था कि 1983 में भारत डार्क हॉर्स साबित हो सकता है। तर्क सटीक नहीं थे लेकिन आखिरकार यह संभव हुआ था।"