भोजपुरी ऐक्टर खेसारी लाल यादव ने खरीदी करीब ₹2.30 करोड़ की लैंड रोवर, शेयर किया वीडियो
भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव ने लैंड रोवर डिफेंडर कार खरीदी है जिसकी कीमत करीब ₹2.30 करोड़ है। खेसारी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह और उनके परिजन कार की पूजा करते दिख रहे हैं। खेसारी ने कैप्शन में लिखा, "आप सबके प्यार से बढ़कर कुछ भी नहीं...यह कार भी आप लोगों की वजह से है।"