भोजपुरी ऐक्टर पवन सिंह के पास है 3 लग्ज़री गाड़ियों समेत ₹16.75 करोड़ की संपत्ति
बिहार की काराकाट लोकसभा सीट से बतौर निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे भोजपुरी ऐक्टर पवन सिंह के पास कुल ₹16.75 करोड़ की संपत्ति है। चुनावी हलफनामे के अनुसार, पवन की ₹5.04 करोड़ की चल संपत्ति में ₹1.39 करोड़ की 3 लग्ज़री गाड़ियां और एक स्कूटर शामिल है। वहीं, पवन के पास ₹11.70 करोड़ की अचल संपत्ति है।