भोजपुरी ऐक्टर पवन सिंह ने बिहार की काराकाट लोकसभा सीट से भरा नामांकन

भोजपुरी ऐक्टर पवन सिंह ने गुरुवार को बिहार की काराकाट लोकसभा सीट से बतौर निर्दलीय प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल कर दिया। नामांकन से पहले पवन ने सासाराम में पायलट बाबा आश्रम पहुंचकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। गौरतलब है, बीजेपी ने पवन को आसनसोल (पश्चिम बंगाल) से टिकट दिया था जिसे ठुकराकर उन्होंने काराकाट से चुनाव लड़ने का फैसला किया।

Load More