भोजपुरी ऐक्टर पवन सिंह ने मायावती से की मुलाकात, बीएसपी में हो सकते हैं शामिल
भोजपुरी ऐक्टर पवन सिंह ने बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती से मुलाकात की है। इसके बाद से अटकलें लगाई जा रही हैं कि भोजपुरी ऐक्टर जल्द ही बीएसपी के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं। गौरतलब है कि पवन सिंह ने 2 दिन पहले ही बिहार की काराकाट लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया था।