भोजपुरी गाने पर कुर्ता उठाकर डांसर संग नाचते बिहार के पूर्व विधायक का वीडियो हुआ वायरल
सिवान (बिहार) में जेडीयू के पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह का स्टेज पर चढ़कर डांसर के साथ डांस करने का वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में पूर्व विधायक एक भोजपुरी गाने पर अपना कुर्ता उठाकर नाचते हुए दिख रहे हैं। यह वीडियो कुछ दिनों पहले आयोजित हुई एक बर्थडे पार्टी का बताया जा रहा है।