भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ब्रिजेश त्रिपाठी का 72 वर्ष की उम्र में मुंबई में हुआ निधन
भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ब्रिजेश त्रिपाठी का 72 वर्ष की उम्र में मुंबई में निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। 250 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके ब्रिजेश ने 1979 में 'सईयां तोहारे कारण' फिल्म से भोजपुरी सिनेमा में डेब्यू किया था और उनकी पहली हिंदी फिल्म 'टैक्सी चोर' थी।